Loading Now
×

समस्तीपुर के पटेल मैदान में जुटे 478 खिलाड़ी, बिहार प्राइड कप ट्रायल का दूसरा चरण संपन्न

समस्तीपुर।पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप के अंतर्गत आयोजित दूसरे चरण के चयन ट्रायल में कुल 478 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह ट्रायल समस्तीपुर स्थित पटेल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सुनील पासवान, सह प्रदेश अध्यक्ष (खेल-कूद प्रकोष्ठ), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा एवं सहरसा जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए।

उन्होंने आगे कहा कि चयन प्रक्रिया के तहत अभी दो ट्रायल वेन्यू शेष हैं। आगामी 27 तारीख को मोतिहारी स्थित जीके क्रिकेट अकादमी (गांधी मैदान) में ट्रायल आयोजित किया जाएगा, जबकि 29 तारीख को लखीसराय के गांधी मैदान में अंतिम चरण का ट्रायल संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

IMG-20260324-WA0012 समस्तीपुर के पटेल मैदान में जुटे 478 खिलाड़ी, बिहार प्राइड कप ट्रायल का दूसरा चरण संपन्न

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment