श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : शुभाशीष के अर्धशतक से कटिहार ने अररिया को 6 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में अररिया बनाम कटिहार ( भारत का 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी, पटना) मैच में कटिहार ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
अररिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 10 विकेट पर 172 रन बनाया बल्लेबाजी में अरमान हाशमी 28 रन शदमान 27 रन और पार्थ दिव्यांशु ने नाबाद 38 रन बनाया।कटिहार की गेंदबाजी में मोहम्मद इरफान को 3 विकेट तथा आदित्य सूरज रवि आर्यन और राज को एक-एक विकेट मिला।

कटिहार ने 30.3 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदित्य मानवीक ने 45 रन, निश्चल आनंद ने 26 रन और शुभाशीष कुमार ने 52 रनों की पारी खेली।अररिया की गेन्दबाजी में यक्षिणदर, शाहबाज और शादमान को एक-एक विकेट मिला।
Share News:



Post Comment