Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: औरंगाबाद ने रोहतास को 99 रनों से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में औरंगाबाद बनाम रोहतास (DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर, पटना) मैच में औरंगाबाद ने 99 रनों से जीत दर्ज की।

औरंगाबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट पर 195 रन बनाया। बल्लेबाजी में अभिमन्यु सिंह ने 29 रन, साकेत कुमार ने 41 रन और सौरभ कुमार ने 43 रनों की परी।रोहतास की गेंदबाजी में कप्तान पुरुषोत्तम गांधी को 2 विकेट मिला तथा हर्षित, आनंद, युवराज, सचिन और अक्षत को एक-एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: औरंगाबाद ने रोहतास को 99 रनों से हराया।

रोहतास में 17.2 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन बनाया। आदर्श पंडित ने 21 और संदर्भ राज ने 30 रन बनाया।औरंगाबाद की गेंदबाजी में सौरभ कुमार और अमन कुमार को तीन-तीन विकेट मिला तथा अंकित कुमार को दो विकेट एवं मोहम्मद मुसरर्फ आलम को एक विकेट।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment