BCA U-16 वनडे ट्रॉफी : उज्जवल और सचिन के अर्धशतक से शिवहर ने सीतामढ़ी को हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच खेला गया , जिसमें शिवहर की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच में सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए । सीतामढ़ी अंकित के 62 रन और शिवम कुमार के 52 रनो के बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 226 रन बनाया। शिवहर की तरफ से प्रतीक ने 3और पुष्प राज ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की टीम मात्र 44 ओवर मे 5 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। शिवहर की तरफ से उज्ज्वल राज ने 90 नाबाद रन और सचिन ने 53 रन बनाए । सीतामढ़ी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमर ने 3विकेट और अरशद ने 1 विकेट चटकाए। शिवहर के उज्ज्वल राज को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। कल का मैच मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर के बीच खेला जाएगा।
Share News:




Post Comment