बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : सहरसा ने खगड़िया को 2 विकेट से हराया।
बेगूसराय 25 अप्रैल 2026: बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में सहरसा ने खगड़िया को 2 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अमन ने 38 रन और प्रभात ने 31 रन की पारी खेली।सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट स्पर्श, आरिज़ और दीपक ने 3-3 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने लक्ष्य को 37 वे ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सहरसा की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान रेहान ने 41 रन तथा आयुष और शंभू ने 28-28 रन का योगदान दिया। खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अनुज ने 2 और सिद्धार्थ ने 1 विकेट प्राप्त किया।शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले सहरसा के खिलाड़ी रेहान को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और जितेंद्र कुमार के द्वारा दिया गया। स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 26 अप्रैल का मुकाबला बेगूसराय बनाम खगड़िया के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा
Share News:




Post Comment