Loading Now
×

शेखपुरा जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में बरबीघा सीसी ए 1 विकेट से जीती

शेखपुरा 16 मार्च: आज़ाद ग्राउंड चेवाड़ा में खेलें जा रहे ज़िला क्रिकेट लीग ग्रुप ए 05 वे मैच में बरबीघा सीसी ए ने रोमांचक मुकाबले में दुर्गा सी सी शेखपुरा को 01 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर निर्धारित 30 ओवर के खेल में दुर्गा सीसी 16 ओवर में ही 122 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई टीम की ओर से साकेत 29 कार्तिक 27 और दीपक ने 13 रन बनाए बरबीघा की ओर से सूरज विजय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 30 रन पर 06 विकेट चटकाए जबकि आर्यन अमन ने 19 रन पर 02 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बरबीघा ने 26 ओवर में 09 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया विकी 40 आर्यन अमन 36 नाबाद एवं शिवम ने 12 रन बनाए दुर्गा सी सी की ओर से गौरव ने 15 पर 03 लक्ष्मण 07 पर 02 एवं साकेत ने 30 रन पर 02 विकेट प्राप्त किया।

विजेता टीम के सूरज विजय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जबकि दुर्गा सी सी के साकेत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया अम्प्यरिंग का कार्य मिथलेश और प्रहलाद ने किया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment