शेखपुरा: बिहार अंडर-25 टीम में सोनू सिंह के चयन पर होली मिलन समारोह में किया गया सम्मानित
शेखपुरा 16 मार्च: जिला क्रिकेट संघ से निबंधित बरबीघा के होनहार खिलाड़ी सोनू सिंह का चयन बिहार क्रिकेट टीम अंडर 25 में किया गया है क्रिकेट संघ के संयोजक गंगा कुमार यादव, मदन लाल एवं सचिव संजय कुमार ने बताया की पटना में ट्रायल के बाद बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर सोनू का चयन किया गया है।
बिहार टीम में चयनित होने पर शेखपुरा के विधायक विजय सम्राट ने होली मिलन समारोह में सोनू सिंह को माला पहना एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया इस अवसर पर विधायक ने कहा की इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा के बूते शेखपुरा जिला का मान बढ़ाया है सोनू के चयन पर शेखपुरा के क्रिकेट खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में प्रसन्नता व्याप्त है।
Share News:



Post Comment