Loading Now
×

देवघर प्रीमियर लीग में ब्लू रॉकर्स ने ऑरेंज स्ट्राइकर को 7 विकेट से हराया

देवघर: देवघर प्रीमियर लीग DPL सीजन 9 का दूसरे क्वालीफाई मैच ब्लू रॉकर्स और ऑरेंज स्ट्राइकर के बीच खेला गया जिसमे ब्लू रॉकर्स ने ऑरेंज स्ट्राइकर को 7 विकेट से हराकर DPL -9 के एल्मिनेटर में प्रवेश किया।

आज के मुकाबले में ऑरेंज स्ट्राइकर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज स्ट्राइकर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन ही बनाए।ऑरेंज स्ट्राइकर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष ने 24 गेंदों में 1 छक्का 6 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। सौरभ शेखर ने 26 गेंद खेलकर 1 छक्के 4 चौकों की मदद से 32 रन बनाए वही मुकुल त्यागी ने 21 गेंद खेलकर 2 छक्के 2 चौकों की मदद से 27 रन बनाए।ब्लू रॉकर्स के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुदीप शर्मा ने 4 विकेट सत्यम और मोहम्मद ताहिर ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू रॉकर्स की टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 152 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।ब्लू रॉकर्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक ने 45 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 54 रन , मोहम्मद ताहिर ने 37 गेंद खेलकर 1 छक्के 5 चौकों की मदद से 43 रन। शिवम सिंह ने 20 गेंद खेलकर 3 छक्के 1 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। ऑरेंज स्ट्राइकर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीतीश कुमार अभय सिंह और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

आज के मैच में शानदार परफॉर्मेंस करने के लिए कैफे स्पाइस के ओनर रवि केसरी के द्वारा *सुदीप शर्मा *को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।आज के मैच के अंपायर की भूमिका में जेसीए पैनल के अंपायर आलोक राज हंस और रूपेश कुमार स्कोरर की भूमिका में प्रीतम थे

देवघर क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से विजय झा ,संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह उर्फ मुन्ना अभय गुप्ता ,अनिल झा , इफ्तिखार शेख , नीरज सिन्हा,आलोक राज हंस , रिपुसूदन, शैलेश, राकेश, ( गोरे ) अमरिंदर, ज्ञान सिंह ,और जिला क्रिकेट संघ के सभी मेंबर उपस्थित थे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment