Loading Now
×

सीएबी सन्नी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में

पटना। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने सन्नी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटा लिया है। पहले सेमीफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार रेड को दस विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के आदित्य को सीएबी के कोच मुकेश ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में टॉस सीएबी ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सीएबी रेड ने 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन बनाये। जवाब में सीएबी ने 8.4 ओवर में बिना विकेट खोए 83रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

सीएबी रेड : 21 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट साहिल 27 रन, रोहित 12 रन, हर्ष 8 रन, अतिरिक्त 17 रन, आदित्य 3/9, सर्वजीत 2/4, कृष 2/25, आयुष 1/21, गौतम 1/9, रन आउट-1

सीएबी : 8.4 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट रौनक 23 रन, माधव 27 रन, अतिरिक्त 33 रन,

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment