Loading Now
×

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने द अर्थ पब्लिक स्कूल को 143 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में ललन बाबू फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के संयुक्त तत्वावधान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में टॉस बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए विक्की विशाल के 57 रन की मदद से निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 215 रन बनाये।

जवाब में द अर्थ पब्लिक स्कूल की टीम 13.1 ओवर में 72 रन पर ऑल आउट हो गई। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की ओर से हिमांशु ने 13वें ओवर में हैट्रिक जमाई और कुल 10 रन देकर 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के विक्की विशाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 215 रन, विक्की विशाल 57 रन, सूरज 23 रन, आयुष पटेल 23 रन, हिमांशु 22 रन, अतिरिक्त 29 रन, कुंदन 5/47, मो जीशान 2/25, आर्यन 1/16, शहबाज 1/34, पंकज 1/47

द अर्थ पब्लिक स्कूल : 13.1 ओवर में 72 रन पर ऑल आउट पंकज 14 रन, मो जीशान 13 रन, आर्यन 10 रन, अतिरिक्त 14 रन, हिमांशु 3/10, आयुष पटेल 2/2, अनिकेत 2/12, सुमित 1/15, राज किशोर 1/12, रन आउट-1

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment