Loading Now
×

सरायकेला जिला क्रिकेट लीग में आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन 10 विकेट से जीता

सरायकेला : आज दिनांक 29 नवंबर , 2022 को सरायकेला जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के “ए” डिवीजन लीग का आठवां मुकाबला ग्रुप “ए” के गम्हरिया क्रिकेट क्लब और आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बीच असंगी ग्राउंड , सरायकेला खरसावां में खेलागया ।

यह मैच 35 ओवरों का था जिसमें की गम्हरिया क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करनी चुनी । महज़ 14.2 ओवर्स में अपने सभी विकट गंवाकर गम्हरिया क्रिकेट क्लब की टीम केवल 56 रन ही बना सकी । गम्हरिया क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित कुमार महतो ने 14 रन और रविंद्र पात्रा ने 10 रनों की पारी खेली । वही आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज सिंह ने 5 विकेट , संजीव चतुर्वेदी ने 3 विकेट एवं ऋग्वेद संतोष चौधरी ने 2 विकेट चटकाए ।

जवाबी पारी खेलने उतरी आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने महज़ 5.2 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर यह मैच को 10 विकेटों से बड़ी आसानी से जीत लिया । आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सौम्यदीप बेज ने नाबाद 27 रन एवं संस्कार उपाध्याय ने नाबाद 15 रनों की पारी खेली । वही गम्हरिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए‌ किसी भी गेंदबाज ने विकेट नहीं चटकाए ।

आज के “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अनुज सिंह को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 5 विकेट चटकाए ।

Post Comment