Loading Now
×

किशनगंज जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में राजहंस क्लब विजयी।

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2022-23 ए डिविजन का 11वां मुकाबला राजहंस क्लब रोलवाग बनाम किंग्स ऑफ़ केपी बीच 25-25 ओवरों का खेला गया।

जिसमें किंग्स ओफ केपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाए जिसमें एहसान ने 21 रन एवं गुड्डू ने 18 रनों का योगदान दिया वंही राजहंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश झा ने तीन विकेट एवं रितेश कुमार ने दो विकेट हासिल किये।

107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजहंस क्लब ने 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे प्रशांत कुमार यादव ने नाबाद 42 रन एवं रितिक चौधरी ने 16 रनों का का योगदान दिया नाबाद 42 रन बनाने वाले प्रशांत कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । आज के अंपायर थे राना नावेद एवं बंटी साह स्कोरर थे माशूक ।
गणेश साह-संयोजक जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment