Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में टाउन क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मेशर्स को 94 रनों से हराया

सहरसा:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच टाऊन क्रिकेट क्लब एवं कोशी स्मेशर्स के बीच खेला गया।

निर्धारित 30 ओवर के मैच में टाऊन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए टाऊन क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मो साहिल राज के 56 रन (49 बॉल), मो अमन साह के 50 रन (60 बॉल) एवं आफताब आलम के 27 रन (29 बॉल) की सहायता से 185 रन बनाया जिसके जवाब में कोशी स्मेशर्स ने 26 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर शीतांशु के 26 रन (49 बॉल),अमित के 17 रन (49 बॉल) एवं उज्ज्वल के 12 रन (17 बॉल) की सहायता से 91 रन ही बना सकी।इस प्रकार टाउन क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मेशर्स को 94 रनों से पराजित किया।टाऊन क्रिकेट क्लब की ओर से अनिकेत ने 5 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट, मो आफताब ने 5 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट,आकाश भारद्वाज ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।

जबकि कोशी स्मेशर्स की ओर से अमित ने 6 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 26 रन देकर 3 विकेट,शीतांशु ने 6 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 46 रन देकर 2 विकेट एवं उज्ज्वल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के अंपायर बीसीए पैनल के मनोहर कुमार एवं नीतीश कुमार तथा स्कोरर सागर थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनिता कुमारी,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी,कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत,पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम,पूर्व सचिव बादल कुमार,पूर्व संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,पूर्व कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा विश्वनाथ कुमार,नसीम आलम,सुमित कुमार झा,सुनील कुमार गुप्ता,सुमित विश्वास,कौशल मिश्रा,प्रशांत सागर,राजा राम इत्यादि उपस्थित थे।
मैच के सफल संचालन में अंशु सिंह,अनिकेत,अनंत,हिमांशु,हर्ष,रौशन,प्रवेश,दर्श इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment