Loading Now
×

स्कूल क्रिकेट लीग के सभी मैन ऑफ़ द मैच को डीएलसीएल करेगा सम्मानित।

पटना : कासा पिकोला बिहार स्कूल अंडर 15 क्रिकेट लीग के सभी मेन ऑफ़ दि मैच को डीएलसीएल बिहार के द्वारा ट्राफ़ी से सम्मानित किया जाएगा।

डीएलसीएल बिहार संयोजक श्री संतोष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कासा पिकोला बिहार स्कूल अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 15 मैच होने हैं, इन सभी मैचों के मेन ऑफ़ दि मैच के अवार्ड में डीएलसीएल के द्वारा ट्राफ़ी प्रदान का सभी मेन ऑफ़ दि मैच बने खिलाड़ियों को डीएलसीएल सम्मानित करेगा।

श्री तिवारी ने कहा कि डीएलसीएल सम्पूर्ण देश भर में टैलेंट सर्च कर उसे तराशने का काम कर रही है इसी क्रम के डीएलसीएल चेयरमेन श्री गणेश दत्त ने स्कूल के क्रिकेटरों को प्रोत्साहन करने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि जो खिलाड़ी डीएलसीएल लीग में भाग लेना चाहते हैं वह www.dlcl.in पर अपना निबंधन कर सकते हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment