Loading Now
×

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में के सी सी ने सीमांचल सीसी को 6 विकेट से हराया

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए में चल रहे 43 वा पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज के सी सी बनाम सीमांचल सी सी के बीच मैच खेला गया। के सी सी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

सीमांचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए। सीमांचल की तरफ से इजहार ने 32 गेंद पर ताबड़तोड़ नाबाद 75 रन बनाए और परवेज ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया जबकि के सी सी की तरफ से दीपक दास ने 3 और कप्तान अनिमेष ने 2 विकेट प्राप्त किए।

150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए के सी सी ने 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। के सी सी की तरफ से कप्तान अनिमेष ने 47 रन और रणबीर ने नाबाद 41 रन बनाए जबकि सीमांचल की तरफ से फहीम ने 4 विकेट झटके।केसीसी के कप्तान अनिमेष को हरफनमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में मोनू प्रसाद और करण थे, जबकि स्कोरर विकल्प झा थे। इस अवसर पर पीडीसीए के सचिव जयंत कुमार गौतम, अवीनीश, सरजील असर, दिग्विजय सिंह,विजय भारती,रोहित और मिडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment