Loading Now
×

झारखण्ड इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर -16 क्रिकेट में धनबाद का जीत से आगाज

धनबाद : धनबाद ने दुमका को नौ विकेट से पराजित कर जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। रविवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी के इस मैच में टास दुमका ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरे।

धनबाद के कुणाल कुमार सिंह की शानदार गेंदबाजी के सामने दुमका की टीम 30.3 ओवर में 101 रन पर आउट हो गई। दुमका के यश पोद्दार ने 22, हर्षित सेन ने 16्र9, करण कुमार सिन्हा ने 16 और चैतन्य बीर ने 15 रन बनाए। वहीं कुणाल ने 27 पर पांच, शिव प्रसाद ने 11 पर दो और शुभम ने 22 पर दो विकेट लिए।

बाद में धनबाद ने 26.1 ओवर में रूद्र शर्मा (19) का विकेट गंवा 102 रन बना मैच नौ विकेट से जीत लिया। सिद्धार्थ सिन्हा 36 और श्लोक झा 25 रन बनाकर अविजित रहे। एकमात्र विकेट विभु कुमार को मिला। प्लेयर आफ द मैच चुने गए कुणाल कुमार सिंह को दुमका जिला क्रिकेट संघ के सचिव भाष्कर अजीत सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह व योगेश कुमार सिंह, मैच रेफरी मनोज यादव, डीसीए के सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार एवं दुमका ज़िला क्रिकेट के कुणाल सिंह उपाध्यक्ष, संजय तिवारी उपाध्यक्ष, उमेश राउत संजुक्त सचिव, आलोक सिंह कार्यकारिणी सदस्य,चंद्र किशोर सिंह कार्यकारणी सदस्य अन्य उपस्थित थे। सोमवार को इस ग्रुप का दूसरा मैच जामताड़ा और गोड्डा के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment