Loading Now
×

श्यामल सिन्हा अंडर- 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय 8 विकेट से जीता

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर- 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय टीम ने मुज़फ़्फ़रपुर टीम को 8 विकेट से हराकर मैच जीत लिया ।मुज़फ़्फ़रपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया ।

मुज़फ़्फ़रपुर की टीम के बल्लेबाज कुशदेव कुमार के 28 रन ,रुशांक एवम् शुभम् के 19-19 रन की बदौलत 33 ओवर में मात्र 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । बेगूसराय की तरफ़ से गेंदवाजी करते हुए हर्ष ने चार ,मनीष पासवान ने तीन ,पृथ्वीराज ने दो एवम् सुधांशु ने एक विकेट झटके ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगूसराय टीम ने कप्तान पृथ्वीराज 52 रन की बदौलत आसानी से सत्रह ओवर में ही छह विकेट से मैच जीत लिया । मुज़फ़्फ़रपुर के आर्यन एवम् उत्कर्ष ने 2-2 विकेट झटके । बेगूसराय के पृथ्वीराज को हरफ़नमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार जितेंद्र कुमार के द्वारा दिया गया ।इस अवसर पे बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तदर्थ कमिटी के चेयरमेन मृतुंजय कुमार वीरेश ,बेगूसराय टीम के कोच मुरारी कुमार मौजूद थे ।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल अंपायर वेद प्रकाश एवम् अमित रंजन निर्णायक की भूमिका में थे ।मैच का ऑनलाइन लाइव स्कोरर राम कुमार एवम् ऑफलाइन स्कोरर जीतू कुमार कर थे ।टूर्नामेंट के संयोजक ललन लालित्य ने बताया कि अगला मैच खगड़िया एवम् मुज़फ़्फ़रपुर के बीच 27 मई को खेला जायेगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment