Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर-19 मेंस अंतजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवहर का लगातार तीसरी जीत

पटना : रणधीर वर्मा अंडर 19 मेंस अंतजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवहर ने सीतामढ़ी को 7 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है।मोइनुल हक स्टेडियम, पटना में चल रहे इस प्रतियोगिता में आज शिवहर ने सीतामढ़ी को हराया ।

मिथिलांचल जोन के प्वांइट्स टेबल पर 6 अंक के साथ पहले नंबर पर शिवहर की टीम पहुंचे गई है। शिवहर का अंतिम और लीग स्टेज का चौथा मैच मधुबनी से होना बाकी है, जो कल यानी 27 मई को खेला जाएगा।टीम कैप्टन शिवम झा, आयुष, सुभम, कोच सिद्धार्थ, सिनियर खिलाड़ी मृत्युंजय एवं सभी खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गिरीश नंदन सिंह,सचिव नवीन कुमार बीसीए कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment