अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत सम्पन्न पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेशर उमेश चंद्र एवं अतिथि श्री दिलीप कुमार चौधरी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को कुल 30000 रुपये की नगद इनामी राशि , ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता विपल सुभाषी को इस वर्ष का प्रो पी एन शर्मा स्मृति रनिंग ट्रॉफी दिया गया।
शतरंज प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर सह समस्तीपुर सदर के अंचल अधिकारी श्री विनय कुमार एवं मुख्य आर्बिटर नंद किशोर श्रीवास्तव उप मुख्य आर्बिटर एस. एम. इकबाल एवं मनीष कुमार व मो शाहिद ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई ।आयोजन सचिव नवाब आबिद जिलानी एवं अंकित कुमार चौधरी ने उपयुक्त बात की जानकारी दी ।
Post Comment