Loading Now
×

अभ्यास मैच में टारगेट क्रिकेट अकैडमी 5 विकेट से विजयी।

किशनगंज : एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ठाकुरगंज बनाम टारगेट क्रिकेट अकैडमी के बीच आज ठाकुरगंज क्लब मैदान में 30/30 ओवरों का एक अभ्यास मैच ठाकुरगंज क्लब के सौजन्य से आयोजित किया गया।

एकलव्य क्रिकेट एकेडमी के कप्तान नंदन मंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुज एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने सभी विकेट खोकर 28.2ओवर में 119 रन बनाए। जिसमें मानव 20 रन अंकित 20 रन किशन 13 रन एंव नंदन ने 12 रन बनाए। वही टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुभम कुमार ने 4 विकेट इनाम जमिल ने 3 विकेट सोरया 1 विकेट प्रियांशु 1 विकेट एंव रोहन जोगी ने 1 विकेट हासिल किया ।

120 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट क्रिकेट एकेडमी 27.3 ओवर मे 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें सौरया कुमार ने नाबाद 59 रन एंव आहान परथम ने 17 रन बनाए। वही एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए नंदन मंडल ने दो एवं अभिषेक और रवि ने एक-एक विकेट हासिल किया। शानदार बल्लेबाजी नाबाद 59 रन एवं 1 विकेट लेने वाले टारगेट क्रिकेट एकेडमी के सौरिया कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच सौरया कुमार को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर बीर रंजन ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया इस मौके पर टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर ने बताया किशनगंज जिले में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है बच्चे मेहनत कर रहे हैं दिन पर दिन बच्चों का मेहनत भी नजर आ रहा है हमारी कोशिश है कि बच्चों को नियमित अभ्यास के साथ ज्यादा से ज्यादा मैच भी खेलाया जाए ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment