Loading Now
×

स्वतंत्रता दिवस पर एक दिवसीय महिला प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का होगा आयोजन: पंकज कु.राज

पटना : 15 अगस्त 2023 को 76वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बिहार राज्य खेल प्रधिकरण (पटना) द्वारा एक दिवसीय महिला प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। यह मैच बिहार राज्य खेल प्रधिकरण महिला फुटबॉल टीम एवं बिहार महिला फुटबॉल एकादश के बीच होगा।

मैच संघ्या 4:30 बजे से पाटलिपुत्रा खेल परिसर कंकड़बाग पटना में आयोजन किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी बिहार राज्य खेल प्रधिकरण के निदेशक-सह-सचिव पंकज कुमार राज ने दी।

निदेशक सह सचिव ने कहा कि इस पावन अवसर पर बेटियों को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य खेल प्रधिकरण द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार की बेटियां खेलते दिखेंगी। बिहार राज्य खेल प्रधिकरण के द्वारा अब तरह-तरह के खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बेटियां बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है और बिहार का नाम रौशन कर रही है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment