Loading Now
×

सारण जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा का बैठक 15 अगस्त के बाद

सारण : जिला क्रिकेट संघ की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक संघ की अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी ऊर्फ अनु सिंह की अध्यक्षता में राम राज्य चौक दहियावाँ में पांच 11 बजे दिन में हुई इसमें निम्लिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमे यह तय किया गया था कि सारण जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा दिनांक 6 अगस्त 2023 को कराया जाना था।

इसके बाद तिथि बढ़ी और 10 अगस्त हो गया लेकिन अपाहरनय कारणों के कारण एक बार फिर तिथि को आगे बढ़ाना पड़ा और अब बैठक 15 अगस्त के बाद कराने का निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चंदन शर्मा ने दी है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment