Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में जैनित पब्लिक स्कूल विजयी ।

अररिया  : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज सातवा मैच जैनित पब्लिक स्कूल और फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया टाँस जैनित पब्लिक स्कूल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

30-30 के इस मैच में जैनित पब्लिक स्कूल 30 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाने में कामयाब रही।जैनित पब्लिक स्कूल के बल्लेबाज दीपक देव ने 70 और शशांक ने 45 रन बनाए । फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज गौरव देव ने 4 नवनीत और अभिषेक ने 2–2 विकेट चटकाए।

जबबी पारी खेलने उतरी फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी और 16 रन से हार का सामना करना परा ।फारबिसगंज क्रिकेट क्लब बल्लेबाज आदित्य ने 69 रन और दिव्यांशु ने 39 रन बनाए। जैनित पब्लिक स्कूल के गेंदबाज नंद किशोर 3 और जयंत और संदीप ने 2 विकेट लिए। मैच के अंपायर पंकज और कारण थे स्कोरिंग विनीत ने किया।

इस अवसर पर अररिया ज़िला संघ के उप सचिव अनामी शंकर अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, तनवीर आलम, मनीष मन्नू , विक्की, सुमित, श्रवण , ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment