Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में आरसीसी की शानदार 36 रनों से जीत

सीतामढी : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित 24वे जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को रीगा क्रिकेट क्लब व स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया,जिसमें आर सी सी ने शानदार 36 रनो से जीत दर्ज कर की।

इस मैच का उद्घाटन उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण व कृष्णरंजन वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान शमीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । आरसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुजीत के 30 व कपिल के तेजतर्रार 25 रनो की बदौलत 35 ओवर के इस खेल में 9 विकेट खोकर 171 रनों का लक्ष्य दिया। स्टार की तरफ से गुड्डू ने सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मृणाल के सर्वाधिक 58 रन व कृष्णनंदन के 23 रन बावजूद महज 26वे ओवर में 134 रनो पर ही सिमट गई। वहीं आरसीसी की तरफ से सर्वाधिक राजेश कुमार झा ने 4 विकेट लिए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच राजेश को दिया गया। मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा, कॉमेंटेटर निशांत, स्कोर ओमप्रकाश, मैच के अंपायर अक्षय व विवेक मिश्रा उपस्थित थे।बुधवार को एम जे वाई एस व राइजिंग स्टार के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment