Loading Now
×

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में निहाल यादव शतक से चुके,लिबर्टी क्रिकेट क्लब विजयी

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट संघ की तरफ से ए डिवीजन जिला लीग में आज का मैच दुर्गास्थान क्रिकेट क्लब बनाम लिबर्टी क्रिकेट क्लब के बीच 35-35 ओवर का खेला गया।

जिसमें लिबर्टी क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 10 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जिसमें मुख्य स्कोरर रहे
निहाल यादव ने 96 रन और सईद अनवर ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में दुर्गास्थान क्रिकेट क्लब की तरफ से चंदन ठाकुर ने 3 विकेट और आकाश,कुणाल ने क्रमशः2-2 विकेट लिए।

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्गास्थान क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवर में 182 रन बना कर ऑल आउट हो गई। मुख्य स्कोरर रहे रीत आर्यन ने 41 रन और विकास कुमार गुप्ता ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में उमेश कुमार ने 5 विकेट और आदित्य कुमार ने 2 विकेट लिए। लिबर्टी क्रिकेट क्लब की टीम 24 रन से मैच जीत कर 2 अंक हासिल किए।

मैच में निर्णायक की भूमिका में अजीत सिंह और आदित्य सिंह रहे जबकि स्कोरर रहे प्रियांशु शेखर सिंह। कल का मैच राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब और व्हाइट 11 के बीच सुबह 9 बजे से राजेंद्र स्टेडियम में खेला जाएगा।

Post Comment