Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में हाजीपुर क्रिकेट क्लब व वैशाली यूथ विजयी क्लब विजयी

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे जय नारायण निषाद पूमा कप अंडर 16 क्रिकेट लीग के आज का मैच संत जॉन्स एकेडमी और हाजीपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गए मैच में हाजीपुर क्रिकेट क्लब 64 रन से विजय ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हाजीपुर क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज मिस्बाहुल 23 रन और निशांत 22 रन ने सधी हुए शुरुआत की , मध्य कर्म के बल्लेबाज काशिफ 88 रन ,अधिराज 29 रन और सुप्रिया 11 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खो कर 262 रन बनाए , संत जॉन्स एकेडमी के तरफ से विशाल 2 विकेट , सौरव 1 विकेट , मनीष 1 विकेट , प्रियेश 1 विकेट और प्रिंस एक विकेट लिए ,

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत जॉन्स एकेडमी के सलामी बल्लेबाज सौरव 8 रन और प्रिंस 9 रन बनाकर आउट हो गए। मध्य कर्म के बल्लेबाज विशाल 73 रन ,प्रियेश 26 रन आयुष 25 रन के बदौलत 30 ओवर में सभी विकेट खो कर 198 रन ही बना सकी। हाजीपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से अधिराज 4 विकेट , आर्यन 3 विकेट ,सुप्रिया 1 विकेट और बिट्टू 1 विकेट लिए ।

ओहि जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में डॉक्टर जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में खेलें जा रहे राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट सीनियर लीग का मैच वैशाली यूथ फाउंडेशन और ए एस डी के बीच खेला गया। इस मैच में वैशाली यूथ विजयी क्लब विजई हुआ।

टॉस जीतकर ए एस डी ने वैशाली यूथ को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसमे वैशाली यूथ ने 152 का स्कोर खड़ा किया। वैशाली यूथ के तरफ से मुनचुन ने 54 रन वही ऋतिक ने 22 और इलियास ने 16रन का योगदान दिया। ए एस डी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक ने 3 विकेट वही जितेंद्र ने 2 विकेट और आदित्य धरमपाल और अकरम ने 1 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य पीछा करने उतरी ए एस डी महज 117 रन पे ऑल आउट हो गई । ए एस डी के तरफ से आस्तिक ने 44 रनो की पारी खेली वही अंकित और अकरम ने 14 14 रनो की पारी खेली । वैशाली यूथ के तरफ से अभिषेक ने 4 विकेट अमन ने 2 विकेट वही ऋतिक और बादल ने 1 1 विकेट लिया। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में निहाल यादव शतक से चुके,लिबर्टी क्रिकेट क्लब विजयी

Next post

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट अकादमी ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी को 183 रनों से हराया

Post Comment