Loading Now
×

सीमांचल जोन रणधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट : मधेपुरा ने किशनगंज को 46 रनों से हराया

पूर्णिया : आज दिनांक 30-03-2024 शनिवार को ग्रीन वैली,गुलाबबाग़ मैं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट मैच का सीमांचल जोन का तीसरा मैच किशनगंज बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया।टॉस जीत कर मधेपुरा के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

मधेपुरा ने 50 ओवर के मैच मैं 43.1 ओवरमैं 10 विकेट खो कर 144 रन बना ली ।मधेपुरा के बल्लेबाज विराज कुमार ने 43 रन, रोहित सैनी ने 12 रनो का योगदान दिया। किशनगंज की तरफ से गेंदबाजी मैं सूर्यम राज ने 10 ओवर मैं 26 रन देकर 04 विकेट, उज्जवल कुमार ने 10 ओवर मैं 23 रन देकर 03 विकेट, अंकित ने 04 ओवर मैं 14 रन देकर 02 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी किशनगंज 33.5 ओवर मैं सभी विकेट खो कर 98 रन ही बना सकी। किशनगंज की तरफ से बल्लेबाजी मुकेश कुमार ने 20 रन एवं बशील हफिज ने 16 रनो का योगदान दिया। मधेपुरा की तरफ से गेंदबाजी ओंकार कुमार ने 09 ओवर मैं 19 रन देकर 04 विकेट एवं रोहित सैनी ने 04 ओवर मैं 14 रन देकर 01 विकेट,रेयांश राहुल 06 ओवर 21 रन देकर 01 विकेट लिए।

मैच के निर्णायक बी सी ए पैनल अंपायर राजीव कमल मिश्रा एवं मनोहर कुमार, मैनउल स्कोरर शिवम् कुमार एवं डिजिटल स्कोरर अविनाश कुमार शुक्ला।उपस्थित सदस्य – पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयंत कुमार, कोषाध्यक्ष मंजीत राज, रोहित कुमार, अभिषेक ठाकुर, दिग्विजय थे।

Post Comment