Loading Now
×

मगध जोन रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट : सुमन सौरव के शतक से नवादा ने शेखपुरा को हराया

नालंदा : आज दिनांक 30 मार्च 2024 को मगध जोन रणधीर वर्मा इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 का मैच नवादा बनाम शेखपुरा के बीच खेला गया। जिसकी मेजबानी बिहार क्रिकेट संघ ने नालंदा जिला क्रिकेट संघ को दी है।

नालंदा जिले के एकंगरडीह में खेले जारहे रणधीर वर्मा अंडर 19 मैच के दूसरे मैच में नवादा ने शेखपुरा को 40 रनो से हराया। नवादा के सुमन सौरव ने टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया जिन्हे समाजसेवी भूपेश कुमार द्वारा मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 7 विकेट खोकर 338 रन बनाये। जिसमें सुमन सौरव का शतक 117 रन, आदित्य 60, योगेश 58 और रोहित ने 22 रन का योगदान दिया। वही शेखपुरा की ओर से सूरज विजय ने तीन विकेट तथा कन्हैया ने 2 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में शेखपुरा की टीम 6 विकेट खोकर 45 ओवरों में 298 रन बना पायी और 40 रन से मैच हार गयी । जिसमे संजीव ने नाबाद 70 रन, गोविन्द 36, पंकज 35, सचिन 28 और केतन ने 21 रन बनाए।नवादा की ओर से सुमन सौरव ने दो विकेट लिया।

मैच में मुख्य रूप से के रूप से अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव जावेद इक़बाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, शांतोष पांडेय, परवेज़ मुस्तफा,संजय कुमार मंटू, अखिलेश कुमार, मो फैसल, दीपक कुमार, बिक्रम कुमार सोलंकी, हैदर अली, विजय प्रकाश पिन्नु,राहुल, गोपाल सिंह क्षितिज प्रियदर्शी इत्यादि मौजूद रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment