Loading Now
×

ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-16 टेनिस चैंपियनशिप : बिहार की भार्गवी शर्मा को दोहरा खिताब

पटना, 21 जून। नसीब स्पोट्र्स एकेडमी की मेजबानी में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-16 टेनिस चैंपियनशिप में बिहार की भार्गवी शर्मा ने दोहरा खिताब अपने नाम किया है। भार्गवी शर्मा ने एकल और डब्ल्स दोनों खिताब अपने नाम किया है।

बालिका एकल में भार्गवी शर्मा ने कर्नाटक की अनिका पांडेय को 6-0, 6-1 से पराजित किया। युगल में भार्गवी शर्मा में अदिति मिश्रा के साथ मिल कर सोनाली मंडल और इशिका शॉ की जोड़ी को 6-1,6-0से हरा यह खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं-

बालक एकल फाइनल
अमृत वत्स (पश्चिम बंगाल) ने अविनाश रॉय (बिहार) को 6-0, 6-0 से हराया।

बालक युगल फाइनल
सत्यम प्रकाश और प्रखर रंजन ने यश पटेल और अर्जुन शर्मा को 7-5, 6-1 से हराया।

बालिका एकल फाइनल
भार्गवी शर्मा (बिहार) ने अनिका पांडे (कर्नाटक) को 6-0, 6-1 से हराया।

बालिका युगल फाइनल
भार्गवी शर्मा और अदिति मिश्रा ने सोनाली मंडल और इशिका शॉ को 6-1, 6-0 से हराया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

U-19 सुपर लीग: पाटलिपुत्रा ज़ोन के सत्यम ने झटके 5 विकेट, अगस्त्या का पचासा, शाहाबाद संघर्षरत  

Next post

टी-20क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में सिटी क्रिकेट एकेडमी ने राजगंज सीए को 16 रनों से हराया

Post Comment