Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में नेहालपट्टी ने बी एन मंडल एकेडमी को 3 विकेट से हराया

मधेपुरा:  जिला क्रिकेट लीग अंतर्गत खेले गए आज के मैच में नेहालपट्टी ने बी एन मंडल एकेडमी को 3 विकेट से हराया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बी एन मंडल एकेडमी की टीम 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन बनाया।जिसमें कल्बी ने 67 रन जीशू कुरैशी 25 रनों का योगदान दिया। नेहालपट्टी के गेंदबाज निक्कू ने 4 विकेट तथा पिंटू और राशिद ने 1-1 विकेट हासिल किए।

जबाव में खेलने उतरी नेहालपट्टी की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें अंशु ने 30 रन और अफजल 20 रन और चुटकी ने 19 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में अहबाब ने 3 और उमंग ने 2 विकेट प्राप्त किए।मैन ऑफ द मैच अहबाब को दिया गया.।

आज के मैच में निर्णायक अमरनाथ पोद्दार और मनीष तथा स्कोरर विश्वनाथ थेआज मौके पर जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के सभी पदाधिकारी गण और क्लब प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कल का मुकाबला जे पी सी सी मधेपुरा और यंग स्टार सिंहेश्वर के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment