श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज बना पटना जिला क्रिकेट बी डिवीजन लीग का चैंपियन
पटना: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी डिवीजन लीग के फाइनल मैच में श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज की टीम ने मालसलामी एकादश को 9 विकेट से पराजित कर चैंपियन बना।
यह फाइनल मैच जगजीवन स्टेडियम, दानापुर में खेला गया।
विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को स्टेट ड्राइव के पार्टनर प्रेम खन्ना, प्रीमियर लीग के अध्यक्ष आनंद मधुकर, पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर, कोषाध्यक्ष सुनील पासवान ,रजनीकांत शुक्ला एवं पी डी सी ए के अन्य पदाधिकारीयों ने ट्रॉफी प्रदान की।

टॉस जीतकर माल सलामी एकादश ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनका निर्णय सही साबित नहीं हुआ क्योंकि पूरी टीम प्रणव कुमार के घातक गेंदबाजी के आगे 83 रनों पर सिमट गई।
प्रणव कुमार ने 6 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। प्रणव कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
जवाब में श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ने एक विकेट खोकर 84 रन बनाकर मैच नौ विकेट से जीत लिया।
संक्षिप्त स्कोर
माल सलामी एकादश : 83 रन 10 विकेट के नुकसान पर
रोहित 40 रन, प्रवीण कुमार 14 रन ,प्रणब कुमार 4 विकेट 6 रन पर, मोहम्मद राशिद दो विकेट 24 रन पर
श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज: 84 रन एक विकेट खोकर आदित्य कुमार 39 रन , मोहम्मद नियाज 33 रन, प्रभात कुमार एक विकेट 4 रन देकर।



Post Comment