Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला अंडर -19 क्रिकेट लीग में भारती जूनियर की दूसरी जीत

मुजफ्फरपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मैच में भारती जूनियर ने क्रिकेट एकेडमी जूनियर को दो विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय खेल मैदान में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए जिसमे आदित्य सिन्हा ने 25,प्रशांत ने 21,राजीव ने 20 एवम अमन ने 20 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से आदित्य कुमार ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए शानदार 4 विकेट लिए वही,अक्षत ने 2,गुड्डू ने 2,आर्यन ने 1 एवम अनिरुद्ध ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

ज़बाब में खेलने उतरी भारती जूनियर ने 29 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत के लिए 145 रन बना लिए।भारती जूनियर के तरफ से ऋषव ने सर्वाधिक 41 रन बनाए वहीं शुभम आकर्ष ने 28,उत्सव आशीष ने 26,अनिरुद्ध ने 18 रन अपनी टीम के लिए बनाए।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से अभिनव ने 3,आकाश ने 2, इरफान ने 1,प्रशांत ने 1 एवम सैयद तलहा ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज के अंपायर रवि कुमार एवम सन्नी वर्मा एवम स्कोरर आदित्य गौरव थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment