Loading Now
×

90वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स मीट का शानदार आगाज

पटना : बिहार एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स में 90वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन मुख्य अतिथि माननीय श्री सुरेंद्र कुमार खेल मंत्री बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह विशिष्ट अतिथि श्री रविन्दरण शंकरण के द्वारा विभिन्न ज़िले के सचिवों के समक्ष खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट के बाद खेल एवं शांति प्रतीक के रूप में गुब्बारे को उड़ा कर विधिवत रूप उदघाटन किया गया ।

बिहार राज्य एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री लियाक़त अली ने बताया कि 38 ज़िले से 1800 सौ खिलाड़ियों के साथ साथ लगभग 200 ऑफिसियल, टीम कोच, टीम मैनेजर एवं वोलेंटियर ने विभिन्न ज़िले से हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रण लिया ।

श्री लियाक़त अली ने बताया कि 90वी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता पूर्णिया में निर्धारित की गई थी परंतु अपरिहार्य कारणों से रद्द कर के पटना में आयोजित की गई ।कम समय मे भी सभी तैयारी पूरी कर ली गई और कार्यक्रम अपने निर्धारित तिथि को समय से शुरू कर दिया गया ।

आज के कार्यक्रम समाप्त होने तक मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में 

अंडर 20 आयु वर्ष के बालक वर्ग में 10 किलोमीटर दौड़ में जसवंत सरोज (जहानाबाद) गोल्ड मेडल, रमन राज (भागलपुर) सिल्वर मेडल, पूरन कुमार (मधेपुरा) ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

10 किलोमीटर दौड़ में पुरुष आयु वर्ग में जयप्रकाश कुमार (गोपालगंज) गोल्ड मेडल, आलोक कुमार (शेखपुरा) सिल्वर मेडल, प्रवीण कुमार (भागलपुर) ब्रॉन्ज मेडल, अंडर 23 आयु वर्ग में 10 किलोमीटर दौड़ में त्रिलोक कुमार (सीतामढ़ी) गोल्ड मेडल, मोसाहिद रज़ा (सीतामढ़ी) सिल्वर मेडल, बलिराम कुमार (गया) ब्रॉन्ज मेडल,

पुरुष आयु वर्ग के ऊंची कूद में दुर्गा चरण (मुंगेर) गोल्ड मेडल,तालिब खान (नालंदा) सिल्वर मेडल, बीरेंद्र कुमार (लखीसराय) ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ,और ज्यादातर इवेंट के सेमी-फाइनल करा लिए गए है ।उम्मीद है प्रतियोगिता के दूसरे दिन से खिलाड़ियो को मेडल की बेहतरीन तालिका देखने को मिलेगी ।

Post Comment