Loading Now
×

मुजफ्फरपुर अंडर – 14 जिला क्रिकेट लीग में प्रेरणा स्पोर्टिंग बना चैंपियन

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 14 जिला क्रिकेट लीग में प्रेरणा स्पोर्टिग क्लब ने पारामाऊंट क्रिकेट एकेडमी को 97 रनो से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पहले खेलते हुए प्रेरणा स्पोर्टिग क्लब ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन बनाए जिसमे रोहन मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए वहीं लक्ष्य सिन्हा ने 22, फैसल ने 22, अभिषेक ने 22,आदित्य शर्मा ने 14,परितोष तिवारी ने नाबाद 12 एवम आसिफ ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।गेंदबाजी में पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अर्णव ने 2,नवनीत ने 3,अमर ने 1,कैफ ने 1 एवम प्रतीक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

ज़बाब में खेलने उतरी पारामाऊंट क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 21 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पारामाऊंट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अमर ने 26,यशमय ने 18,हिमांशु ने 17 रन अपनी टीम के लिए बनाए।गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिग क्लब के तरफ से रोहन मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही आसिफ ने 3,अनीश ने 2,एवम पृथ्वी ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज के अंपायर सचिन कुमार एवम अभिषेक कुमार थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।

Previous post

बीसीए की एक आम सभा (रिक्विजिशन मीटिंग ) प्रेम रंजन पटेल की अध्यक्षता में संपन्न

Next post

राज्य जूनियर शतरंज : बालिकाओं में मरियम एव कोमल शीर्ष पर , बालक वर्ग में सात खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Post Comment