बीसीए की एक आम सभा (रिक्विजिशन मीटिंग ) प्रेम रंजन पटेल की अध्यक्षता में संपन्न
पटना : आज दिनांक 28 जुलाई को पटना के होटल लीलावती के मीटिंग हॉल में बीसीए की एक आम सभा (रिक्विजिशन मीटिंग ) प्रेम रंजन पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे 32 जिले के अधिकृत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस आम सभा में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की सचिव को छोड़ कर सभी पदों पर आगामी 18 अगस्त को चुनाव संपन्न कराया जाएगा ताकि राकेश कुमार तिवारी की जालसाजी से बीसीए को मुक्त कराया जा सके।कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह की आकस्मिक मृत्यु के बाद तिवारी के द्वारा उनका जाली हस्ताक्षर करके 40 लाख रुपया निकाला गया ,इसके विरोध में एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विदित हो की 2019 में फर्जी तरीके से राकेश कुमार तिवारी अध्यक्ष बना और उसके बाद इसने अपनी बेईमानी और मक्कारी दिखा कर पूरे बिहार के क्रिकेट को छिन्न भिन्न कर दिया।इसने अब तक खिलाड़ियों को स्मिता को बेच कर करोड़ो रुपया लुटा जिससे संबंधित कई केस विभिन्न न्यायालयों में लंबित है और अपनी मक्कारी के वजह से केसो को लटका कर ये बिहार क्रिकेट का बलात्कार कर रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए संजय कुमार मंटू ने कहा की इस पापी को जब तक तोड़ेंगे नही तब तक छोड़ेंगे नहीं वही कटिहार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव जयसवाल ने तिवारी के पाप को गिनाते हुए कहा की इतना घृणित इंसान हमने अपनी जिंदगी में नही देखा। ये मतलब के हिसाब से लोगो को यूज करता है और उसके बाद दूध की मक्खी के तरह बाहर फेंक देता है।ये कभी लोगो को फेस नही करता ,किसी से मिलता नही है,बिहार से पैसा वसूल कर दिल्ली भाग जाता है।
इसके खिलाफ बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को मेमोरेंडम दिया जाना चाहिए जिसे ध्वनी मत से पारित कर दिया गया।विधायक मो यूसुफ ने कहा की क्रिकेट के हित में सभी प्लेटफार्म पर हमारी आवाज उठेगी और खिलाड़ियों को इंसाफ दिलवाया जायेगा।जहानाबाद के अध्यक्ष आशुतोष झा ने कहा तिवारी नामक बीमारी के दिन लद गए है और इसके पापो को देखते हुए इसे जूते मार कर बिहार से बाहर करने की जरूरत है।
पूर्व कोषाध्यक्ष नवीन जमुआर ने क्रिकेट के हालात पर चिंता जताते हुए कहा की क्या बिहार की गरिमा थी और क्या होगा।आज की बैठक में सर्व सम्मति से जिले से लोधा कमिटी को हटा दिया गया।जूम से जुड़े गोपाल बोहरा ने खुशी जताते हुए कहा की बिहार क्रिकेट अब अपनी खोई स्मिता प्राप्त कर लेगा ऐसा प्रतीत हो रहा है।वही पटना के सचिव सुनील रोहित और अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर,औरंगाबाद के अध्यक्ष रवींद्र सिंह,गया के सचिव संजय कुमार सिंह ,बक्सर सचिव दुर्गा प्रसाद वर्मा सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने बिहार क्रिकेट में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार पर अपने अपने विचार रखे और चिंता जताई
आज के इस रिक्विशन मीटिंग में सर्व सम्मति से एक एडवाइजरी और एक प्लेयर्स एसोसिएशन बनाया गया जिनके नेतृत्व में आगामी चुनाव संपन्न कराया जाएगा साथ ही मीडिया कमिटी और लीगल कमिटी भी बनाई गई।एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन प्रेम रंजन पटेल,कन्वेनर संजय कुमार मंटू,सहित पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह,जहानाबाद के अध्यक्ष आशुतोष झा ,सहरसा के अध्यक्ष मो.युसुफको सदस्य बनाया गया।
वही प्लेयर्स एसोसिएशन के चेयरमैन आनंद मधुकर ,कन्वेनर हिमांशु हरी,सहित सत्यप्रकाश यादव, डी के पाल,राजीव रंजन चौहान, अमिताभ कुमार,सूफी खान , शाहिद खान और मेजर अजीत सिंह को सदस्य बनाया गया।लीगल कमिटी के चेयरमैन राजेश कुमार सिंह और कन्वेनर प्रतीक कुमार को बनाया गया।मीडिया की जिम्मेवारी ज्ञानेश्वर गौतम ,सुरेश मिश्रा ,स्वराज कुमार ज्योति प्रकाश और डॉ डी पी त्रिपाठी को दी गई।
Share News:



Post Comment