Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न

मधुबनी : आज दिनांक 07.08.2024 को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारणी की बैठक जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय विणा कुंज, मधुबनी पर अध्यक्ष चण्डेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में हुई।

अध्यक्ष चण्डेश्वर मिश्र ने बैठक की शुरुआत में बिहार क्रिकेट संघ और उसके अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारणी के सदस्यों को पूर्ण मान्यता देने के लिये साधुबाद दिया जिसपे सभी कार्यकारणी के सदस्यों ने ताली बजा के स्वागत किया।आज के बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय कार्यकारणी के सदस्यों द्वारा लिया गया।

अवैतनिक सचिव काली चरण को कार्यकारणी के सदस्यों ने बिहार क्रिकेट संघ के किसी भी मीटिंग और कार्यक्रम में भाग लेने के लिये अधिकृत किया। विगत दो वर्षों से जो भी क्लब जिला क्रिकेट संघ में अपनी सहभागिता नहीं दी है उन क्लब को कार्यकारणी के सदस्यों ने निलंबित कर दिया।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के खाता को चालू करवाने या वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु सचिव काली चरण को प्रभार सौंपा गया। अध्यक्ष के आदेशानुसार मधुबनी जिला क्रिकेट संघ से निबंधित क्लब का वार्षिक आम सभा दिनांक 20.08.2024 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से रखा गया है।

आज के कार्यकारणी की बैठक में संयुक्त सचिव वसुंधरा कुमारी अस्वस्थ होने के कारण भाग नहीं ले पायी लेकिन वीडियो कॉल के माध्यम से वो मीटिंग में शामिल हुई।अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए आज के कार्यकारणी की बैठक के समाप्ति की घोषणा की।

आज के बैठक में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चण्डेश्वर मिश्र, उपाध्यक्ष मिहिर चंद्र झा, अवैतनिक सचिव काली चरण और कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह तथा विडियो कॉल से संयुक्त सचिव वसुंधरा कुमारी शामिल हुई।

Post Comment