Loading Now
×

चौथी राज्य ग्रैपलिंग कुश्ती 31 से बाढ़ में

पटना : बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में 31 अगस्त से 01 सितंबर तक चौथी बिहार राज्य कैडेट, सब जूनियर, जूनियर ( बालक/बालिका ), सीनियर ( पुरूष/महिला ) ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन गुलाबबाग राधाकृष्ण मंदिर बाढ़ ( पटना ) में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु बढ़ ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया, उपाध्यक्ष रामानुज सिंह पहलवान एवं सचिव सतीश कुमार के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है।

चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सभी जिला संघो को आमंत्रित किया गया है। दो दिवसीय इस राज्य चैंपियनशिप के तकनीकी निदेशक दीपक सिंह कश्यप होंगे। चैंपियनशिप में होने वाले सभी ग्रुपो के लिए वजन के अनुसार कैटोगरियों को बांट दिया गया है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment