Loading Now
×

पटना : कबड्डी के महिला वर्ग में शीला गल्र्स स्कूल,औंटा(मोकामा), पुरुष में एस0आर0पी0 स्कूल बना चैंपियन

पटना, 06.09.2024। पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 के कबड्डी मुकाबले के अंडर-19 बालिका वर्ग में शीला गल्र्स स्कूल, औंटा ने श्रीराम सेन्टेनियल को 27-8 से तथा बालक वर्ग में एस0आर0पी0 स्कूल ने शिवम काॅन्वेंट को 17-10 से हराकर चैम्पियन बनी। बालक अंडर-17 में बाल विद्या निकेतन ने एस0आर0पी0एस0 को 27-11 से तथा बालिका अंडर-14 में ए0एन0एस0 बाढ़ ने ओपेन माइंड बिरला को 20-12 से हराकर चैम्पियन बनी।

खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन वाॅलीबाॅल बालक अंडर-17 ने शिवम काॅन्वेंट ने क्राइस्ट चर्च को 25-12, 25-14 तथा अंडर-14 में शोषित समाधान केन्द्र ने डी0पी0एस0 पटना 25-10, 25-15 से हराकर खिताब जीता। फुटबाॅल बालक अंडर-17 में डी0पी0एस0 ने ज्ञान निकेतन को 3-0 से हराकर खिताब जीता।

पाटलिपुत्र खेल परिसर में संपन्न हुए प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री तनय सुल्तानिया (भा.प्र.से.), उप विकास आयुक्त, पटना ने विजेताओं को मेडल एवं ट्राॅफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रतिभागियों को खेल की महत्ता को बताते हुए कहा कि आज दुनिया में शायद ही ऐसा कोई हो जो खेलों से किसी न किसी रूप से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि खेलों की महत्ता को देखते हुए राज्य सरकार ने अलग से खेल विभाग का गठन किया है तथा खेल अवसंरचनाओं के विकास पर भी विशेष रूप से काम किया जा रहा है। साथ ही साथ राज्य के प्रत्येक पंचायत में खेल क्लब के गठन तथा खेलों के विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में रिकाॅर्ड संख्या में खिलाड़ियों की प्रतिभागिता तथा सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

जिला खेल पदाधिकारी-सह-आयोजन सचिव, ओम प्रकाश ने मुख्य अतिथि को पौधा तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। पुरस्कार वितरण के उपरान्त सभी प्रतिभागियों एवं टीमों ने खेल भावना को दर्शाते हुए जंबल मार्च पास्ट किया। अंत में प्रतियोगिता का ध्वज अवरोहण तथा राष्ट्र गान के साथ प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा हुई। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार, एन0आई0एस0 प्रशिक्षक-सह-शारीरिक शिक्षा शिक्षक, उच्च विद्यालय पैनाल ने किया। इस अवसर पर किरण कुमार झा, धीरेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, रूपक कुमार, सुरज कुमार, मनोज कुमार, धीरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, सुधांशु रंजन, अभिमन्यु कुमार, सुदर्शन कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार भारती, नीतेश पारिक, मनीषा यादव, विभा रानी आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

एथलेटिक्स

बालिका अंडर-14

200 मीटर

1. स्तुति कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।

2. वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।

3. ऋतु राज, संत जोसेफ।

 

400 मीटर

1. वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।

2. अर्चणा कुमारी, शिव काॅन्वेंट।

3. एजेंल सिंह, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।

 

लंबी कूद

1. वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।

2. अर्चणा कुमारी, शिव काॅन्वेंट।

3. एजेंल सिंह, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।

 

ऊँची कूद

1. यासमीन परवीन, के0जी0बी0एम0एस खगौल।

2. चाहत कुमारी, के0जी0बी0एम0एस खगौल।

3. सृष्टि कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

 

4 x 100 मीटर रिले रेस

1. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।

2. शिवम काॅन्वेंट।

3. माउंट लिट्रा जी।

 

बालक अंडर-14

लंबी कूद

1. गुलशन कुमार, एस0वी0एम0 बाढ़।

2. अक्श राज, बाल विद्या निकेतन।

3. किशन कुमार, एस0एस0के0 दानापुर।

 

ऊँची कूद

1. अंकित कुमार, जी0सी0 हाई स्कूल, बिहटा।

2. राहुल कुमार, एस0आर0पी0एस0 गर्वनमेंट सेकेण्ड्री स्कूल।

3. ए0एन0एस0 हाई स्कूल, डुमरी।

 

4 x 100 मीटर रिले रेस

1. बाल विद्याल निेतन।

2. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।

3. शिवम काॅन्वेंट।

 

बालिका अंडर-17

200 मीटर

1. उम्मे हबीबा, सेंट जोसेफ, बाढ़।

2. निधि, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।

3. चंचल, ज्ञान निकेतन।

 

1500 मीटर

1. प्रिया कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

2. प्राची कुमारी, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।

3. रहमती परवीन, गर्दनीबाग गल्र्स हाई स्कूल।

 

डिस्कस थ्रो

1. शालु कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

2. तृप्ति सिंह, नोट्रेडेम एकेडमी।

3. उन्नति जैन, नोट्रेडेम एकेडमी।

 

ऊँची कूद

1. श्रेया सिंह, सेंट कैरेन्स।

2. निक्की कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

3. प्रिया कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

 

लंबी कूद

1. उम्मे हबीबा, सेंट जोसेफ, बाढ़।

2. राजनंदिनी सिंह, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।

3. ममता कुमारी, गर्दनीबाग गल्र्स हाई स्कूल।

 

जैवलीन थ्रो

1. मोना कुमारी, आर्य कन्या, मछुआटोली।

2. अपराजिता श्रीवास्तव, शिवम इंटरनेशनल।

3. शालु कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

 

4 x 100 मीटर रिले रेस

1. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।

2. सेंट जोसेफ, बाढ़।

3. गर्दनीबाग गल्र्स हाई स्कूल।

 

अंडर-19 बालक

200 मीटर

1. मनीष जयसवाल, काॅलेज आॅफ काॅमर्स।

2. अभिवन सिंह, शिवम काॅन्वेंट।

3. तजश कुमार राव, ज्ञान निकेतन।

 

5000 मीटर

1. अनंत सागर, एस0एम0जी0के0 $2 मसौढ़ी।

2. संजीत कुमार, एन0के0 हाई स्कूल, बहरामपुर।

3. अंकित राज, एस0एम0जी0के0 $2 मसौढ़ी।

 

डिस्कस थ्रो

1. यश राज, न्यु एरा हाई स्कूल।

2. मो0 फैजान, हाई स्कूल फतुहाँ।

3. हिमांशु, हाई स्कूल फतुहाँ।

 

लंबी कूद

1. कृतेश रवि, नाथन इंटरनेशनल हाई स्कूल।

2. मुकेश कुमार, गवर्नमेंट हाई स्कूल करंजा।

3. मो0 तौहिद, हाई स्कूल लखना।

 

ट्रिपल जम्प

1. कृतेश रवि, नाथन इंटरनेशनल।

2. प्रिंस कुमार, रेडिएंट रेसिडेंसियल।

3. सुमित कुमार, एम0आईएस0 ब्रह्मपुरा।

 

अंडर-17 बालिका

200 मीटर

1. प्रियांसी, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।

2. अनन्या श्री, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।

3. रोसल रंजीत, नोट्रेडेम।

 

डिस्कस थ्रो

1. सृष्टि कुमारी, कस्तुरबा गांधी विद्यालय।

2. मिहिका सुचिता, नोट्रेडेम।

3. अनुष्का कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

 

4 x 100 मीटर रिले रेस

1. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।

2. नोट्रेडेम।

3. ज्ञान निकेतन।

 

अंडर-17 बालक

200 मीटर

1. अगस्त्य किशोर, सेंट कैरेन्स।

2. अयुराज कुमार गोंड, मिलर हाई स्कूल।

3. गुलशन कुमार, ए0एन0एस0 बाढ़।

 

1500 मीटर

1. सौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर।

2. निरेज कुमार, एन0के0 हाई स्कूल बहरामपुर।

3. गौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर।

 

300 मीटर

1. सौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर।

2. अमिनेश कुमार, ज्ञान निकेतन।

3. गौतम कुमार, एन0के0 हाई स्कूल बहरामपुर।

 

लंबी कूद

1. कल्याण कुमार, यू0यू0एम0वी लंका कछुआरा।

2. प्रतिक राज, ए0एन0एस0 हाई स्कूल, बाढ़।

3. विपिन कुमार, ए0एन0एस0 हाई स्कूल, उस्फा।

 

ऊँची कूद

1. कल्याण कुमार, यू0यू0एम0वी लंका कछुआरा।

2. सुमित कुमार, एस0ए0एन0एस0 नरौली।

3. अर्णव सिंह, वी0एम0 विद्या मंदिर, फुलवारीशरीफ।

 

डिस्कस थ्रो

1. सौम्य प्रताप सिंह, ज्ञानोदय।

2. ऋित्विक राज, मदर इंटरनेशनल

3. राकेश कुमार, एन0के0 हाई स्कूल।

 

जैवलीन थ्रो

1. सुरज कुमार, आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल।

2. रचित कुमार, न्यु एरा हाई स्कूल।

3. हिमांशु कुमार, ज्ञानोदय।

 

ट्रिपल जम्प

1. कल्याण कुमार, यू0यू0एम0वी0 लंका कछुआरा।

2. प्रतिक राज, ए0एन0एस0 बाढ़।

3. उत्सव राज, सेंट कैरेन्स।

 

4 x 100 मीटर रिले रेस

1. शिवम काॅन्वेंट

2. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।3. ए0एन0एस0 बाढ़।

Post Comment