प्रथम दीन दयाल मेमोरियल अंडर -16 अन्तर स्कूल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट 11 जीता
पटना : प्रथम दीन दयाल मेमोरियल अंडर -16 अन्तर स्कूल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में ड्रीम 11 और क्रिकेट 11 के बीच मैच खेला गया जिसमे क्रिकेट 11 की टीम ने ड्रीम 11 को 179 रनो से हराया।

प्रतियोगिता के सचिव श्री पवन कुमार ने बताया की टॉस ड्रीम 11 की टीम ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए क्रिकेट 11 की टीम ने आयुष के तूफानी 63 रनो की मदद से निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 250 रन बनाए /रौशन ने 39 और प्रियांशु ने 34 रन बनाए / सनी , आयुष और नमन ने 2-2 विकेट झटके /
लक्ष्य का पीछा करते हुए ड्रीम 11 की टीम 10 ओवर में 71 रन बनाकर आल आउट हो गयी सनी ने 27 रन बनाए और इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।अलोक ने 3, गौतम ,आयुष ,हर्ष ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।
आयुष सिंह को उनके शानदार 63 रन और 3 विकेट के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पैनल अंपायर प्रवीण सिन्हा और अंपायर गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
कल का मैच : जैगुआर सी सी बनाम जी ए सी और बिहिया स्पोर्ट्स बनाम कैंब्रिज अकादमी
Share News:



Post Comment