Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम को बिहार चैंपियन बनने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया सम्मानित!

  • केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह के द्वारा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ को मिलेगा पीच रोलर!
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द जमीन उपलब्ध हो जाने के बाद एक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण बहुत जल्द किया जाएगा!

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित U-19 टूर्नामेंट में बेगूसराय जिला के चैम्पियन बनने पर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के लोकप्रिय सांसद माननीय गिरिराज सिंह ने रिफाइनरी टाउनशिप स्थित दिनकर अतिथि गृह में प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की ।

अपने संबोधन में चैंपियंस को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह बेगूसराय के लिए गौरवपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धि है । हम चाहते हैं कि आप में से कम से कम आठ दस खिलाड़ी भरपूर मेहनत कर देश एवं इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खेले । जैसे हमारे पड़ोस के जिला समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी देश एवम राज्य काम नाम दिन- प्रतिदिन रोशन करते जा रहे हैं ।

माननीय सांसद ने कहा कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए हमें क्या सहयोग करना होगा आप लोग निर्भीक होकर खुल के कहिए । जिसे सुन प्रफुल्लित मन से बच्चों ने कहा कि हमें एक मशीन से प्रचालित पिच रोलर मिल जाय तो उपयुक्त क्रिकेट पिच बनाना आसान होगा एवं हमारे कैरियर के लिये वरदान साबित होगा । जिसे सांसद महोदय ने अति – शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि दो कदम आगे बढ़कर उन्होंने कहा कि बेगूसराय में हम जल्द ही एक शानदार क्रिकेट मैदान / स्टेडियम भी उपलब्ध कराने का प्रयास करेगें ।

जिसकी रूप रेखा जल्द ही बना ली जाएगी । केंद्रीय मंत्री ने जिला संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार एवं सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, ललन कुमार ,मैनेजर प्रतीक भानु,कप्तान युवराज,उपकप्तान हर्ष कुमार सहित सारे खिलाड़ियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी । खिलाड़ियों ने भी उपहार स्वरूप सांसद महोदय को स्वहस्ताक्षरित बैट भेंट लिया ।

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय पहले बिहार में वॉली बॉल ,कबड्डी एवम् महिला फुटबॉल के क्षेत्र में आगे था लेकिन अब विगत कुछ वर्षों से क्रिकेट में भी अद्वितीय स्थान हासिल किया है जो यहाँ के खिलाड़ियों एवं जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का अभूतपूर्व योगदान है ।

हम लगातार इन लोगों के संपर्क में हैं एवं जहाँ कहीं भी हमारी जरूरत महसूस करगें हम भरपूर सहयोग करने का प्रयास करेंगे ।इस अवसर पे भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा कृष्ण मोहन पप्पू कुंदन भारती सुमित सनी शुभम कुमार चंचल कुमार आयुष ईश्वर नितिन कुमार नीतीश कुमार बाबुल कुमार मीडिया प्रभारी विवेक कुमार निराला कुमार सीनियर टीम के कप्तान दानिश आलम,कोच दिलजीत कुमार,अंडर -16 टीम के कोच राम विनीत शरण ,गुलशन कुमार ,जितेंद्र कुमार सिंह,शोवित पासवान सहित कई लोग मौजूद थे ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment