बीसीए मेंस सीनियर टी-20 के लिए बेगूसराय टीम घोषित,देखें टीम लिस्ट
बेगूसराय : बीसीए मेंस सीनियर टी-20 के लिए बेगूसराय टीम की घोषणा हो चुकी है। दानिश आलम को बेगूसराय टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया। विदित हो कि बीसीए मेंस सीनियर टी-20 के मुकाबले पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जाएगा।जिसमें बेगूसराय के अलावे सुपौल सहरसा समस्तीपुर और खगड़िया की टीम शामिल है।
मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा बेगूसराय का मुकाबला 29 अप्रैल को समस्तीपुर के साथ 4 मई को सहरसा के साथ साथ खेला जाएगा। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बेगूसराय टीम की घोषणा करते हुए बेगूसराय टीम को शुभकामना भी प्रेषित किया।बेगूसराय का पहला मुकाबला 29 अप्रैल को समस्तीपुर के साथ होगा

टीम इस प्रकार है:-
1. दानिश आलम (कप्तान)
2. शिवम कुमार
3. युवराज कुमार
4. गुलशन ( उप कप्तान)
5. पृथ्वी राज
6. अभिषेक झा
7. सुधांशू कुमार
8. आयुष पासवान
9. सुमित कुमार
10. अतुल कुमार
11. अमित कुमार
12. मुरारी कुमार
13. रोहन सिंह
14. नीतीश कुमार
15. लेखा उल्लाह
16. विक्रांत सिंह
17. सौरव सिंह
18. चंदन गिरी
टीम में शामिल है!
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय टी-20 टीम के कोच के रूप में दिलजीत कुमार होंगे और वही टीम मैनेजर के रूप में प्रतीक भानु होंगे। इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार कृष्ण मोहन पप्पू ललन कुमार जितेंद्र कुमार मिथिलेश कुमार राम विनीत शरण शोभित पासवान मौजूद थे!
Share News:




Post Comment