Loading Now
×

प्रथम दीन दयाल मेमोरियल U-16 अन्तर स्कूल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में गर्दनीबाग जी.ए.सी विजयी

पटना : प्रथम दीन दयाल मेमोरियल U-16 अन्तर स्कूल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में गर्दनीबाग जी ए सी ने सनराइज इंटरनेशनल को 7 विकेट से हराया।

प्रतियोगिता के सचिव श्री पवन कुमार ने बताया की मैच के पहले टॉस सनराइज की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।

गर्दनीबाग की टीम ने निर्णय को गलत साबित करते हुए पूरी टीम को 69 रनो पर आल आउट कर दिया। प्रतिक ने 4 , मुशीर ने 2 विकेट झटके। यश ने 19 रन बनाए।

मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी गर्दनीबाग की टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 7 विकेट से मैच जीत लिया। अनमोल ने 28 रन ,हरिओम ने 23 रन बनाए /वीर ने 2 विकेट वही सत्या ने 1 विकेट प्राप्त किया।

प्रतिक सिन्हा को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ दा मैच का पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय बिहटा के प्राचार्य सुभेंदु प्रियदर्शी ने प्रदान किया।

Post Comment