Loading Now
×

सी के नायडू U-23: मजबूत स्थिति में हैदराबाद, कप्तान का शतक,मनीष ने झटके 5 विकेट

पटना: स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में आज से प्रारम्भ हुए सी के नायडू ट्रॉफी (U-23) में हैदराबाद की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करती हुए 349 रन आउट हो गई। हैदराबाद के कप्तान मयंक गुप्ता ने  शानदार शतक बनाते हुए 115 रन बनाकर आउट हुए। बिहार के मनीष कुमार ने हैदराबाद के पाँच बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता पायी।

बिहार में इस सीजन के इस पहले मैच प्रारम्भ होने से पहले विधान परिसद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और पटना की मेयर सीता साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया, इससे पूर्व सभी मुख्य अतिथियों और बीसीसीआई से आए मैच आफिसियल्स को पुष्प गुच्छ और शाल देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने सभी आगत अतिथियों को धन्यवाद किया और मैच को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान के अलावे अविनाश 60 रन, विगनेश रेड्डी 53 रन  अमन राव 34 रन, जयराम शून्य, पारस 37 रन, इलियन 20 रन, एम रुथीक एक रन  तथा सेकेथ 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रणव 5 रन बनाकर नॉट आउट रहे। बिहार की ओर से मनीष ने 5 विकेट अनूप ने 2 तथा आदित्य और सूरज ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब मेन उतरी बिहार की टीम के 2 विकेट 20 रन पर आउट हो चुके है। अनिमेष एक रन और अनूप कुमार बिना खाता खोले आउट हो चुके है। हैदराबाद की ओर से एन नितिन ने दोनों विकेट लिए

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment