U-19 वीनू मांकड़: जीत के समाप्त बिहार का सफर
पटना: हैदराबाद के ई सी आई एल ग्राउंड में खेले गए U-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के अंतिम लीग मैच में बिहार ने केरला को 29 रनों से हराकर लीग में दूसरी जीत दर्ज किया। इस मैच में बिहार की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवर 174 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जबकि केरल की टीम महज 28.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी।
बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मो आलम 38 रन, दीपेश गुप्ता 26 रन, पृथ्वी राज 24 रन, सुमन सौरव 26 रन, हेमंत सिंह 16 रन, भारत चित्तोडिया 19 रन बनाकर आउट हुए। केरल की ओर से आदिथ्या बैजु ने 4 विकेट, एनाम 2 विकेट तथा जसील टी एम और अलताफ़ ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में उतरी केरल की टीम के कार्तिक पी 12 रन, अक्षय 5 रन, शफन 32 रन, रौशन 22 रन, सौरभ 21 रन, प्रिंस 14 रन, आदिथ्या 7 रन, एनाम 2 रन, अल्ताफ 16 रन बनाकर आउट हुए। बिहार की ओर से मो आलम ने 4 विकेट, पृथ्वी 3 विकेट और भारत चित्तौडिया ने 2 विकेट लिया।
Share News:



Post Comment