वेस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब विजयी
वेस्ट चम्पारण : आज पश्चिम चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के सीनियर डिविजन 2024/25 के दूसरा मैच अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बनाम अरुण क्रिकेट क्लब बगहा के बीच खेला गया।
अरुण क्रिकेट क्लब बगहा के कप्तान विनय साहनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुण क्रिकेट क्लब कि पूरी टीम 82 रन पर ऑल आउट हो गई.अरुण क्रिकेट क्लब के विनय साहनी ने 40 बॉल में 27 रन और अमन ने 19 बॉल में 26 रन बनाए ..
बॉलिंग करते हुए अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के औरंगजेब ने 5 ओवर 14 रन 3 विकेट और योगेश्वर ने 5 ओवर 16 रन 3 विकेट झटके।

लक्षय का पीछा करते हुए 1 विकेट खो कर 10.3 ओवर में 86 रन बना कर अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल कर ली .अभिमन्यु के सलामी बल्लेबाज ने सधी शुरुआत की सिब्लू ने 30 बॉल में 40 रन बना कर नॉट आउट रहे ..साथ ही बादल ने 29 बॉल में 27 रन बनाए दोनो सलामी बल्लेबाज ने 80 रनो कि भागीदारी कर जीत असान कर दी।
आज का मैन ऑफ दी मैच मोहम्मद औरंगजेब रहे ..सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग मे कुल 16 टीमे भाग ले रही है कल दिनाँक 19/10/2024 को मॉडर्न क्रिकेट क्लब और अर्जुना क्रिकेट क्लब के बीच होगा



Post Comment