Loading Now
×

सीएबी ब्लू डॉ परमेश्वर दयाल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना, 18 अक्टूबर। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ब्लू डॉ परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में सीएबी ब्लू ने ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी को 123 रन के भारी अंतर से पराजित किया। एक अन्य मैच में संत माइकल हाईस्कूल रेड ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को 6 विकेट से हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

सीएबी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सीएबी ब्लू ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुह निकेश और रिशित के 40-40 रनों की मदद से 25 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बनाये। जवाब में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी की टीम 18 ओवर में 69 नर पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के निकेश को राइज कोचिंग प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर प्रवीण सिन्हा ने प्रदान किया।

टॉस लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाये। जवाब में संत माइकल हाईस्कूल ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 115 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आरव मिश्रा को राइज कोचिंग प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन, अनीस 20, आयुष 6, आरव 5/8, पी रंजन 2/3

संत माइकल हाईस्कूल : 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 115,प्रिथवेश रंजन 46, अविरल सिंह 10, देवांश 1/2, प्रत्यूष 1/9
मैन ऑफ द मैच : आरव मिश्रा

दूसरा मैच
सीएबी ब्लू : 25 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन, निकेश 40, रिशित 40, यश राज 3/34, कुमार कर्तव्य 2/35

ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी : 18 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट, रोहित 27, आयुष 12, निकेश 3/8, शुभम 3/9
मैन ऑफ द मैच : निकेश

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment