इंटर डिस्ट्रिक्ट U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीतामढ़ी विजयी
पटना : खेल विभाग बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजीत इंटर डिस्ट्रिक्ट U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मैच ईस्टचम्पारन बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया।
जिसमे ईस्ट चम्पारन के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसमे ईस्टचम्पारन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 9.4 over मे 50 रन बनाए । सीतामढ़ी के तरफ से प्रियांशु ने 3 विकेट चटकाय वही वैभव, राघव, और छोटू ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी टीम निर्धारित 6.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल किया जिसमे अफज़ल के शानदार 32 रन और शायान के नाबाद 7 रनों का योगदान दिया। वही मैच का प्लेयर ऑफ द मैच प्रियांशु को चुना गया।



Post Comment