Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब विजयी

पश्चिमी चंपारण:  जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच अभिमन्यु क्रिकेट क्लब और बेतिया क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया बेतिया क्रिकेट क्लब के कप्तान अमोद झा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया‌।

अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की ओर से औरंगजेब ने 45 रन बनाये ,रमन ने 39 रन बनाए और सिब्लू ने 29 रन बनाए और पूरी टिम 217 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई बेतिया क्रिकेट क्लब के तरफ से आमरेज ने 7 ओवर 27 रन देकर 4 विकेट लिए और उनका कोई और गेंदबाज ने साथ नहीं दिया।

जवाब में उतरी बेतिया क्रिकेट क्लब के तरफ से युवराज ने 9 रन बनाए और उनका कोई और बल्लेबाज ने साथ नहीं दिया और पूरी टीम 41 रन के निजी स्कोर पर ऑल आउट हो गई और अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 176 रन से इस मैच को जीता अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की तरफ से मासूम आलम ने 5 ओवर 11 रन देकर 5 विकेट लिए और हिमांशु ने 4 ओवर में एक भी रन ना देकर 2 विकेट लिए।

आज का मैन ऑफ द मैच मासूम आलम को दिया गया। कल का मैच अर्जुना क्रिकेट एकेडमी और महात्मागांधी क्रिकेट क्लब के बीच बड़ा रमना मैदान मैं खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment