Loading Now
×

बीसीएल की तैयारियां शुरू, बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय: संजय कु सिंह

पटना: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बीसीएल का आगाज काफी बेहतरीन हुआ था। लाइव प्रसारण ने इस इवेंट में चार चांद लगा दिया। दरअसल अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित बीसीएल को देश और दुनिया देखा था। रणजी टीम में शामिल विपिन सौरव सरीखे कई प्लेयर उसीका उपज हैं।

उसी तर्ज पर फिर इस सत्र में बीसीएल कराने की तैयारी शुरु हो गई है। गवार्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सचिव जिआउल आरफीन, कोषाध्यक्ष अभिषेक नंदन सिंह ,सीईओ मनीष राज, जीएम एडमिन प्रो नीरज राठौर ने भाग लिया। इसमें कई अहम निर्णय भी लिए गए।

चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीसीएल कराने की कवायद शुरु हो गई है। विंडो के लिए बीसीसीआई को पत्र भेजकर रिमाइंडर दिया जा रहा है। अनुमति मिलने के बाद डेट अनाउंस किया जाएगा। बीसीएल का अलग अकाउंट और जीएसटी के लिए मनीष कुमार को सचिव जिआउल आरफीन ने निर्देशित किया है। सीईओ मनीष कुमार को Expression of interest बेवसाइट और अन्य माध्यमों से प्रदर्शित करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

पिछले बारकी  अपेक्षाकृत इसबार दो और टीमों को नए बीसीएल में इंट्री होगी।ताकि अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिल सके।

महिला टीम के लिए भी होगा डब्ल्यूपीएल 

चेयरमैन ने बताया कि महिला टीम को प्रोत्साहित करने के ख्याल से उनके बीच भी डब्ल्यूपीएल का आयोजन होगा। दोनों ही इवेंट बिहार क्रिकेट संघ के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में महिला-पुरुष दोनों ही टीमों के लिए बेहतर से बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यह बहुत ही गौरव की बात है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment