BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी: समस्तीपुर ने बेगूसराय को 1 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबलों में बेगूसराय बनाम समस्तीपुर (मोईन उल हक़ स्टेडियम, पटना) मैच में समस्तीपुर ने 1 विकेट से जीत दर्ज की।
बेगूसराय ने 20 ओवर में 8 विकेट और 158 रन बनाया। बल्लेबाजी में पृथ्वीराज ने 32 रन, रोहन सिंह 36 रन और गुलशन कुमार ने 34 रन बनाया।समस्तीपुर की गेन्दबाजी में पुज्जवल यादव को 3 विकेट तथा गिरधर और अलोक को 1-1 विकेट मिला।

समस्तीपुर ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाया। बल्लेबाजी में असफहन ने 29 रन राहुल ने 21 रन और आदित्य ने 17 रन बनाया।बेगूसराय की गेन्दबाजी में अतुल प्रकाश 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट चटकाया। सुधांशु को 2 विकेट तथा अभिषेक और सुमित को 1-1 विकेट मिला।
Share News:



Post Comment